बिलासपुर में खुलेगा एक और फैमिली कोर्ट, 25 मई से शुरू होगा काम

बिलासपुर में पारिवारिक मामलों के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए एक और फैमिली कोर्ट की स्थापना की जा रही है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नया फैमिली कोर्ट 25 मई से काम शुरू करेगा।

राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर में तृतीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट का गठन किया जा रहा है। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा भी आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक नए फैमिली कोर्ट का क्षेत्राधिकार बिलासपुर राजस्व जिला रहेगा। हालांकि पेंड्रा रोड सिविल कोर्ट का क्षेत्र इसके अधिकार क्षेत्र में शामिल नहीं होगा।

बताया गया है कि यह नया कोर्ट मुख्य रूप से उन मामलों की सुनवाई करेगा, जिन्हें बिलासपुर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा। नए कोर्ट के शुरू होने से पारिवारिक विवादों और वैवाहिक मामलों के लंबित प्रकरणों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

न्यायिक अधिकारियों का मानना है कि अतिरिक्त फैमिली कोर्ट शुरू होने से आम लोगों को राहत मिलेगी और मामलों की सुनवाई अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!