
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती 6 जुलाई सोमवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती 6 जुलाई को प्रातः 9 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि 6 जुलाई को प्रातः 9 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड पहुॅचकर कार्यक्रम में सहभागी बनकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूत करें।
