बिलासपुर जिले में तैनात हुए आधुनिक डायल-112 वाहन, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी, अत्याधुनिक तकनीक और सुरक्षा उपकरणों से लैस 24 वाहन अब करेंगे त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर। राज्य शासन की बहुउद्देशीय कार्ययोजना के तहत छत्तीसगढ़ में डायल-112 सेवा को नए और आधुनिक स्वरूप में विस्तार दिया गया है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले को 24 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इन वाहनों को बुधवार को जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री , मुख्यमंत्री , विधानसभा अध्यक्ष और गृह मंत्री ने रायपुर से प्रदेशभर में 400 से अधिक आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।

बिलासपुर जिले में प्राप्त 24 डायल-112 वाहनों को कोटा, मस्तूरी, सिविल लाइन, सिरगिट्टी, सरकंडा और कोनी थाना क्षेत्रों में दो-दो वाहनों सहित विभिन्न थाना-चौकियों में तैनात किया गया है। ये वाहन दुर्घटना, जाम, तस्करी, चोरी, लूट, डकैती, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध, आगजनी और अन्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करेंगे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नए वाहन लाइव सीसीटीवी कैमरे, उन्नत तकनीक और आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों से पूरी तरह सुसज्जित हैं। इससे आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और अपराधों पर प्रभावी निगरानी संभव हो सकेगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद , उप मुख्यमंत्री , विधायक और विधायक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और डायल-112 सेवा की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

वहीं कार्यक्रम में तखतपुर विधायक , बेलतरा विधायक , मस्तूरी विधायक , कोटा विधायक , जिला पंचायत अध्यक्ष , महापौर , पुलिस महानिरीक्षक , कलेक्टर , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी , नगर निगम आयुक्त और जिला पंचायत सीईओ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एनजीओ, विभिन्न सामाजिक संगठनों और एनसीसी के विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि सभी वाहन अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर नागरिक डायल-112 सेवा का लाभ ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!