तखतपुर में राहगीरों के लिए लगाए गए वाटर कूलर, स्वयं सिद्धा फाउंडेशन की पहल

तखतपुर। भीषण गर्मी और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा तखतपुर के मंडी चौक और बस स्टैंड में वाटर कूलर स्थापित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय हरबंस सिंह बग्गा (टिंकू भैया) की स्मृति में किया गया।

वाटर कूलर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी परमजीत सिंह बग्गा (रिंकू) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका के पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

उपस्थित लोगों ने संस्था की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का प्रेरणादायक कार्य बताया। कार्यक्रम में स्वयं सिद्धा फाउंडेशन की संस्थापिका ऋतु साहू, अध्यक्ष चंचल सलूजा, सचिव नवीन चंद्र दुबे, आदर्श सराफ, श्वेता सिंह, रम्या सुभाष, विजय लक्ष्मी और विमला रजक सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और आम नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि स्वयं सिद्धा फाउंडेशन भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य लगातार करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!