
बिलासपुर, 3 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर शहर की नई जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति तथा मंडल संयोजक-सहसंयोजकों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन की अनुशंसा पर जिला संयोजक सुंदर सिंह ठाकुर ने नई कार्यकारिणी की सूची जारी की।
जारी सूची के अनुसार जिला स्तर पर संयोजक, सह-संयोजक, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, मीडिया प्रभारी, संवाद प्रमुख, योजना प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं बिलासपुर, बिल्हा और तखतपुर विधानसभा के विभिन्न मंडलों में संयोजक एवं सह-संयोजकों की भी घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी में संगठन के अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है।
प्रमुख पदों पर इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर शहर की घोषित कार्यकारिणी में सुंदर सिंह ठाकुर को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं राजेश टंडन, राजेश पाण्डेय और वैभव दुबे को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा एम. जगन्नाथन (डब्बू) को जिला कोषाध्यक्ष, धनराम पैकरा को जिला सह-कोषाध्यक्ष, गेंदलाल खासरे को जिला कार्यालय मंत्री, सतेन्द्र यादव को जिला सह-कार्यालय मंत्री, संजय कौशले को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, अनिल यादव को जिला सह- सोशल मीडिया प्रभारी, दिनेश श्रीवास को जिला मीडिया प्रभारी, विनय श्रीवास को जिला सह-मीडिया प्रभारी, रामप्रसाद केंवट को जिला संवाद प्रमुख, सुदीप चौधरी को जिला सह-संवाद प्रमुख, बजरंग शर्मा को जिला योजना प्रभारी, ठोंगराम साहू को जिला सह-योजना प्रभारी, शंकरलाल अहिरवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रभारी तथा ओमप्रकाश कौशिक को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही बिलासपुर, बिल्हा और तखतपुर विधानसभा के सभी मंडलों में भी संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नवल वर्मा को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में बिलासपुर पूर्वी मंडल के नवल वर्मा को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन में उनकी सक्रियता और सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
नवल वर्मा इससे पहले भाजपा बिलासपुर पूर्वी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री के रूप में भी संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वे पिछले 22 वर्षों से कुशवाहा-मौर्य समाज में अध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों पर रहकर समाज के संगठन और विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
वर्तमान में नवल वर्मा कुशवाहा कल्याण विकास समिति के सचिव तथा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, बिलासपुर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव तथा सक्रिय योगदान को देखते हुए भाजपा द्वारा उन्हें जिला कार्यसमिति में स्थान दिया जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नई नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने नवल वर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
देखिए पूरी सूची




