

अपने प्रेमी के साथ भाग गई नाबालिक किशोरी को कोनी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किया है, हालांकि इस बीच उसके साथ युवक बार-बार रेप करने में सफल हुआ है। बिलासपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत जहां नाबालिगो को ढूंढ रही है तो वहीं उनके साथ अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ भी कर रही है।
कोनी थाने में भी ऐसा ही एक मामला दर्ज था, जिसके अनुसार ग्राम रमतला में रहने वाली नाबालिग लड़की 6 मई को बिना किसी को बताएं कहीं गायब हो गई थी। परिजनों ने आशंका जताई कि कोई उसे बहला फुसला कर अपने साथ भगा कर ले गया है। पुलिस ने मामले में जांच आगे बढ़ाई पता चला कि गायब लड़की का कथित प्रेम संबंध गांव के ही 24 वर्षीय युवक भीमा सूर्यवंशी से था। पुलिस को पता चला कि आरोपी भीमा नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा कर ले गया था और लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया है । वही उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत तमाम गंभीर अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वही नाबालिग किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। आरोपी भीमा सूर्यवंशी जिस मोटरसाइकिल पर नाबालिग किशोरी को लेकर भागा था पुलिस ने उसे भी जप्त किया है।
