
में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने अपने ही पिता पर लाठी से हमला कर दिया। घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी शिकायत पर ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नगीना मस्जिद के पास रहने वाले यूसुफ कुरैशी का शुक्रवार दोपहर पत्नी रेशमा कुरैशी के साथ किसी घरेलू बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान उनका बेटा इमरान कुरैशी वहां पहुंचा। परिजनों के मुताबिक, इमरान ने विवाद शांत कराने के बजाय पिता से ही गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर इमरान ने पास में पड़ी लाठी उठाकर यूसुफ कुरैशी के सिर पर हमला कर दिया। वार लगते ही उनके सिर से खून बहने लगा। बताया गया कि आरोपी दोबारा हमला करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी मां रेशमा कुरैशी ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
घायल अवस्था में यूसुफ कुरैशी थाने पहुंचे और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि इमरान पहले भी छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
