
यूनुस मेमन

रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साधीपारा वार्ड क्रमांक 7 में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खुटाघाट की छोटी नहर में एक वृद्ध की तैरती हुई लाश मिली। मृतक की पहचान कनक कुमार राज (65 वर्ष) पिता गया प्रसाद राज निवासी साधीपारा वार्ड क्रमांक 7 रतनपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कनक कुमार रविवार शाम से घर से लापता थे। परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित खुटाघाट की छोटी नहर में एक शव को पानी में तैरते हुए देखा। बताया जा रहा है कि इन दिनों खुटाघाट डैम से नहर में पानी छोड़ा गया है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कनक कुमार राज के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

