
यूनुस मेमन
बेलगहना। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलगहना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में 28 जून को बेलगहना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करवा निवासी पिप्पी उर्फ प्रीतम डहरिया पिता अनुज राम डहरिया उम्र 26 वर्ष के कब्जे से तीन अलग-अलग जरिकेन में रखी 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 3000 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 529/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में बेलगहना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बीएन बनाफर, एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी, आरक्षक ईश्वर नेताम, संजय कश्यप एवं धीरज जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
