तीन बच्चों के साथ निकली महिला लापता, परिजनों ने लोगों से की मदद की अपील

आकाश मिश्रा


मुंगेली/बिलासपुर। ग्राम सावाडबरा की रहने वाली कलेश्वरी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों के अनुसार, कलेश्वरी घर से यह कहकर निकली थीं कि वे बिलासपुर जा रही हैं, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि वे मुंगेली पहुंची थीं। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
बताया जा रहा है कि कलेश्वरी अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ मुंगेली के एक होटल में नाश्ता करते हुए दिखाई दी थीं। होटल से निकलने के बाद उनका और बच्चों का कोई पता नहीं चल सका। परिवारजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रहे हैं।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कलेश्वरी या उनके बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले अथवा वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें—
📞 6268212989
📞 9685121211
📞 9685005300
परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, ताकि महिला और बच्चों का जल्द पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!