

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर शहर की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती हेतु बूथ स्तर तक सक्रियता बढाये समाज के सभी वर्गों से संपर्क स्थापित करने तथा पार्टी की रीति-नीति एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। भाजपा सदैव पिछड़ा वर्ग के उत्थान एवं सम्मान के लिए कार्य करती रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आव्हान किया।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू ने कहा कि भाजपा सदैव पिछड़े वर्गों के सम्मान, अधिकार एवं विकास के लिए कार्य करती रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव एवं वार्ड-वार्ड संपर्क अभियान चलाएंगे।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम कौशिक ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य करेगा।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल, भूपेन्द्र शंकर सेन, नरोत्तम श्रीवास, तामेश्वर साहू, बीआर महोबिया, मुकेश भारत, राहुल ताम्रकार, शिवा धुरी, बालेन्द्र रजक, पवन यादव, शिवाराम धुरी, गोपी श्रीवास, मुकेश रजक, घनश्याम मानिकपुरी, योगेश साहू, जितेन्द्र सोनी, सुशील महोबिया, अनिल साहू, अशोक प्रजापति, मनोज कश्यप, शुभम यादव, उमेश यादव, अखिलेश रजक, राजेन्द्र कुमार वस्त्रकार, जितेन्द्र निर्णेजक, सोहन ताम्रकार, प्रदीप पटेल, शंकरलाल साहू, विकेश यादव, नवीन रजक, छहुरा यादव सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
