कटघोरा की छात्रा ज़रीन परवीन ने 10वीं बोर्ड में 93.83% अंक हासिल किए, एवीएम स्कूल की छात्रा ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

यूनुस मेमन


कटघोरा। ए.वी.एम. स्कूल कटघोरा की छात्रा ज़रीन परवीन ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
ज़रीन परवीन, पिता सैय्यद रज्जाक अली, वार्ड क्रमांक 11 पुरानी बस्ती कटघोरा की निवासी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और सहयोग को दिया है।
छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए ज़रीन को बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!