
शशि मिश्रा

बिलासपुर। शुद्ध योग केंद्र गदा चौक में एक भव्य एवं प्रेरणादायी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस आयोजन में योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिंहा, विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश तिवारी, ऋषि केसरी, मदन कुमार पाठक, मंजू लता पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शुद्ध योग केंद्र की संचालिका डॉ. मोनिका पाठक के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मुनमुन केसरी, श्वेता सुमन, अनंत, भूपेंद्र, नन्हे योग अनुदेशक सार्थक अग्रवाल, त्रिशिका, रीत, प्रणव विश्वकर्मा, आर्य विश्वकर्मा, कियांश, आयुष, गणेश, शिवांश, क्रीधा, भावना मिश्रा, भावना नथनी, तुलसी विश्वकर्मा, अंकित अग्रवाल, सिंपल अग्रवाल, इशांत, आध्या, वीर, दिव्या, अथर्व, भाव, लड्डू, गोरा, अदिति और मुस्की सहित कई बच्चों ने योग का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। इन नन्हे योग प्रशिक्षकों की ऊर्जा और समर्पण ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
इस अवसर पर बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ में योग के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शुद्ध योग केंद्र समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रहा है और आने वाले समय में यह अभियान और व्यापक रूप लेगा। सभी ने “सबका साथ, सबका विश्वास” के भाव के साथ योग को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
डॉ. मोनिका पाठक की उपलब्धियों पर हुई विशेष चर्चा
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोनिका पाठक की उपलब्धियों, उनके पेटेंट, पुस्तकों और शोध पत्रों पर भी विशेष चर्चा की गई। योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिंह ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि डॉ. पाठक ने कम उम्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।
महापौर पूजा विधानी ने भी उनके प्रयासों को सराहते हुए कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद और निरंतर मेहनत से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। कार्यक्रम में नन्हे योग अनुदेशकों की प्रतिभा को निखारने और उनके भविष्य को सशक्त बनाने के लिए डॉ. मोनिका पाठक के प्रयासों की सभी ने प्रशंसा की।
