ग्राम पंचायत कौड़िया में विकास कार्यों का भूमि पूजन, ग्रामीणों में उत्साह


मस्तूरी/बिलासपुर। जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कौड़िया में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत निधि से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।


भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या एवं जनपद पंचायत मस्तूरी की अध्यक्षा श्रीमती सरस्वती सोनवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कौड़िया सरपंच श्रीमती सरिता धनेश्वर साहू, जनपद सदस्य उषा देवी कैवर्थ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पंचायत पदाधिकारी मौजूद रहे।
भूमि पूजन के तहत गांव में रनिंग वॉटर सुविधा के लिए बोर खनन, सीसी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण एवं रंगमंच निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद ग्रामवासियों को पेयजल, सड़क और आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और पंचायत स्तर पर मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी इसी तरह विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
ग्रामीणों ने भी इन कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों को दैनिक जीवन में काफी सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!