संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नकद बरामद, जांच जारी, हंस ट्रेवल्स कार्यालय में पुलिस की कार्रवाई, आयकर विभाग को दी गई सूचना


रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह रकम कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे पार्सल में रखी गई थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स कार्यालय में संदिग्ध पार्सल होने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के निर्देश पर थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान कार्यालय से तीन सफेद बोरों में रखी नगदी बरामद की गई। इसमें 20 रुपये के नोटों की 400 गड्डियां और 10 रुपये के नोटों की 800 गड्डियां शामिल हैं। कुल बरामद राशि 16 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने इस मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही बरामद नगदी की जानकारी आयकर विभाग को भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस नकदी के वास्तविक मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!