

बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार संबलपुरी में रहने वाले 25 वर्षीय बलराम साहू ने गांव की ही नाबालिग किशोरी के साथ रेप किया था जिससे वह गर्भवती हो गई . इसकी जानकारी होने पर बलराम साहू ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। इस मामले की जानकारी पीड़िता ने अपने परिवार को दे दी। इधर इस पूरे प्रकरण की जानकारी बलराम के पिता रमेश कुमार साहू को भी हो गई। उसने अपने बेटे की इस हरकत पर उसे डांटने की बजाय उसका अपराध में साथ दिया और पीड़िता और उसके पिता के घर जाकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए इस बात के लिए डराया कि वह इसकी शिकायत थाने में ना करें, लेकिन पिता पुत्र की इसी धमकी का ही असर रहा कि पीड़िता के पिता ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस ने जांच में आरोपो को सही पाया। इसके बाद केवल बलराम साहू को ही नहीं बल्कि धमकाने के आरोप में रमेश कुमार साहू को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई है।
