


बिलासपुर। ग्राम हांफा स्थित सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में आगामी नृसिंह प्राकट्य उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में मंदिर समिति द्वारा 16 अप्रैल, गुरुवार को शाम 6 बजे बैठक आयोजित की गई है, जिसमें सभी ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की गई है।
मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय ने बताया कि 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नृसिंह देव का प्राकट्य दिवस (जन्मोत्सव) धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा, पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा कि जो भी भक्त आर्थिक सहयोग करेंगे, उनका नाम सार्वजनिक रूप से दर्ज किया जाएगा और आयोजन के समस्त खर्च का विवरण पारदर्शिता के साथ सभी के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
मंदिर समिति ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी भक्तों को बैठक और उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
