डोमजूर विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई


पश्चिम बंगाल के विधानसभा क्षेत्र डोमजूर क्रमांक 184 में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रत्याशी गोविंद हाजरा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा साहब के विचारों और योगदानों को याद किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के प्रवासी समाज के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रवासी डॉ. सनम जांगड़े एवं चंद्र प्रकाश सूर्या ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


इस आयोजन में प्रत्याशी गोविंद हाजरा, विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष परमिता चक्रवर्ती, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय मांझी, कन्वेनर निर्मला सामंत, अरविंद मंडल तथा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोलिना मालो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और देश के लिए उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया तथा भारतीय संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समानता और न्याय का अधिकार दिलाया।
इस अवसर पर सामाजिक एकता, शिक्षा के महत्व और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता एवं भाईचारे को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!