


बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार में निशुल्क लीवर, थायरॉइड एवं शुगर जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. समर्थ शर्मा ने अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान कीं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला।
शिविर का आयोजन ग्लोबल गैस्ट्रो क्लिनिक के सहयोग से किया गया, जिसमें आधुनिक और महंगी मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जांचें निशुल्क की गईं। विशेष रूप से लीवर की जांच के लिए फाइब्रो स्कैन मशीन बाहर से मंगवाई गई, जिसके माध्यम से सामान्यतः हजारों रुपये खर्च होने वाली जांच लोगों को मुफ्त में उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर डॉ. समर्थ शर्मा ने लोगों को लीवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं को सही खानपान और नियमित दिनचर्या अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में प्रत्येक मरीज को पर्याप्त समय देकर उनकी समस्याएं सुनी गईं। जांच के दौरान कई मरीजों में फैटी लीवर की समस्या पाई गई, जिन्हें डॉ. शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा निशुल्क परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर की तैयारी एवं व्यवस्थाओं में बिलासपुर की समाजसेवी संस्था टीम जज़्बा के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। वहीं धन गुरु नानक दरबार, डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंह साहिब दरबार के सेवादारों ने भी पूरे समय सेवाभाव से सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. समर्थ शर्मा, उनकी टीम तथा समाजसेवी युवाओं का शॉल और प्रसादी भेंट कर सम्मान किया गया। सभी ने दरबार में माथा टेककर जनकल्याण की कामना की। शिविर की समाप्ति के बाद उपस्थित लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम जज़्बा के शंकर राठौर, संजय मतलानी, केशव आडवाणी, नितीश सांडे, आकाश यादव, हरीश साहू, रौनक सोनी, एलेन खूंटे, निधि निराला, अभिषेक पमनानी, विक्की बजाज, डॉ. मुकेश महिलांगे एवं छत्रपाल चंद्राकर सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका
