

मुंगेली। जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में पत्नी पर चरित्र शंका कर उसे डीजल डालकर जलाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में चिल्फी पुलिस ने मामले में प्रभावी कार्रवाई की।
बताया गया कि थाना चिल्फी क्षेत्र के ग्राम सेनगुड़ा निवासी सतीश सोनवानी (35 वर्ष) ने दिनांक 16 मार्च 2026 की सुबह लगभग 8 बजे अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से घर में रखे डीजल को उसके ऊपर डालकर माचिस से आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी को जलती हालत में छोड़कर फरार हो गया।
घटना के संबंध में अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर जांच उपरांत 9 अप्रैल 2026 को थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए तथा मुखबिर एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी को 10 अप्रैल 2026 को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 11 अप्रैल 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा, प्रधान आरक्षक पारस टोंडे, आरक्षक सिद्धेश्वर बंजारे, प्रशांत कुर्रे, बृजेश प्रधान तथा महिला आरक्षक संगीता बर्मन की सराहनीय भूमिका
