

रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अधमरी हालत में जिंदा जमीन में दफना दिया गया। घटना के पांच दिन बाद उसकी लाश बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक पर आरोप था कि वह आरोपी की प्रेमिका को परेशान कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर प्रेमी और उसके साथियों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। लाठी से हमला करने पर युवक बेहोश हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे मृत समझ लिया।
इसके बाद सभी आरोपी युवक को ऑटो में डालकर रायपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर अभनपुर क्षेत्र के एक खदान इलाके में ले गए। वहां उन्होंने जमीन खोदकर युवक को उसी हालत में दफना दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मौत मुंह और सांस नली में मिट्टी चले जाने से हुई, यानी उसे जिंदा ही दफनाया गया था।
इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी रास्ते में चार थाना क्षेत्रों से होकर गुजरे, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी घटना के दौरान निगरानी तंत्र क्यों सक्रिय नहीं हो पाया।
मामले में प्रेमिका सहित कुल 6 लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में हत्या और साजिश की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
मृतक की पहचान और जांच का एक और पहलू
मृतक के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि वह पाकिस्तानी मूल का था और उसे भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। वह रायपुर में रहकर ठेकेदारी का काम कर रहा था। इस तथ्य को लेकर भी जांच एजेंसियां आवश्यक दस्तावेजों और उसकी पृष्ठभूमि की पड़ताल कर रही हैं।
जांच जारी, कई सवाल बाकी
यह मामला न केवल एक जघन्य हत्या को उजागर करता है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और बाहरी नागरिकों की वैधता जैसे कई सवाल भी खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस और प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर की है कि एक पाकिस्तानी व्यक्ति बड़े आराम से वहां रहकर ठेकेदारी कर रहा था और किसीको इसकी भनक तक नहीं थी। अपने मूल स्वभाव के अनुसार यहां ठेकेदारी करते हुए भी वह स्थानीय लड़की को परेशान भी कर रहा था, इसलिए लोगों ने आशंका जताई है कि संभव है कि मृतक आईएसआई का एजेंट रहा हो या फिर भारत में किसी बड़े अपराधी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से आया हो । इसी वजह से सोशल मीडिया पर उसकी हत्या को जायज बताने वालों की भी कमी नहीं है।
