अजब- गजब: 50 साल की ‘गुड़िया’ ने एम्बुलेंस में दिया 17वें बच्चे को जन्म, 22 साल के बेटे ने की मदद

हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की 108 नंबर एंबुलेंस में 50 वर्षीय मुस्लिम महिला ने 17वें बच्चे को जन्म दिया। पिलखुवा सीएचसी से मेरठ मेडिकल रेफर करने के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई थी। जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों स्वस्थ हैं।

पिलखुवा के मोहल्ला बजरंगपुरी की इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया (50) को प्रसव पीड़ा के बाद सीएचसी से ‘मेरठ रेफर किया गया। रास्ते में की हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस के ईएमटी कर्मवीर और पायलट
हमेश्वर ने किट की मदद से प्रसव कराया। शाम साढ़े सात बजे गुड़िया ने 17वें बच्चे के रूप में बेटी को जन्म दिया।

प्रसव के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को स्वस्थ घोषित किया। इस दौरान गुड़िया का करीब 22 वर्षीय बेटा भी अस्पताल में ही मौजूद था। परिजनों के मुताबिक अब तक सभी बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!