बैंक सुरक्षा सुदृढ़ करने पुलिस का विशेष अभियान, सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम पर जोर

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक परिसरों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रमुख बैंकों में पुलिस टीमों ने पहुंचकर निरीक्षण किया। बैंक प्रबंधकों और कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने बैंकों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने, अलार्म सिस्टम को सक्रिय स्थिति में बनाए रखने और बैंक परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की समझाइश भी दी गई।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने से समय रहते प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। यह अभियान जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!