रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: चांपा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, 4 वाहन जब्त

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चांपा, बिर्रा और बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के नदी घाटों में संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई कर रेत माफियाओं पर शिकंजा कसा।
जानकारी के अनुसार, हाथनेवरा घाट और पिपरदा घाट में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत मिल रही थी। इस पर जिला प्रशासन और थाना चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।


छापेमारी के दौरान रेत परिवहन में संलिप्त 3 हाइवा और 1 ट्रैक्टर वाहन को जब्त किया गया। वहीं पिपरदा और हाथनेवरा घाट में बिना चालक के खड़े हाइवा वाहन भी मिले, जिनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!