पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बालिका से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि सुबह करीब 8:10 बजे वह अपने घर के सामने अपनी चाची के साथ बातचीत कर रही थी। इसी दौरान भैसो निवासी हरिओम प्रजापति (31 वर्ष) वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा।
प्रार्थिया द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी उसके पीछे-पीछे घर के अंदर घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 333 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक सरोज पाटले, आरक्षक विनोद मनहर, मुकेश कमलेश, बेदराम पटेल एवं सैनिक अनिल दिनकर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!