
बिलासपुर। पुलिस प्रशासन में प्रशासनिक कसावट और बेहतर कार्यप्रणाली के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। इस सर्जरी में कई थानेदार इधर से उधर किए गए तो वहीं कई थानों में नई नियुक्ति भी हुई है । पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के तहत 15 अधिकारियों को अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को विभिन्न थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में थाना प्रभारियों से लेकर कानून व्यवस्था और विशेष इकाइयों में भी बदलाव किया गया है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
एयरपोर्ट चकरभाटा में तैनात दामोदर मिश्रा को हिर्री थाने का प्रभारी बनाया गया है तो वही हिर्री थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी को एयरपोर्ट चकरभाटा सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक गोपाल कृष्ण सतपथी को एसीसीयू की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक कृष्णचंद सिदार को थाना अजाक से मस्तूरी थाने का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक रजनीश सिंह को थाना प्रभारी तोरवा बनाया गया है।
निरीक्षक भावेश शेण्डे को कोनी थाने से चकरभाटा ट्रांसफर किया गया है
निरीक्षक उमेश कुमार साहू को चकरभाठा से थाना प्रभारी अजाक,
निरीक्षक तोपसिंह नवरंग को एसीसीयू से थाना प्रभारी बिल्हा,
निरीक्षक राजश्री दामू कोशले को आईयूसीएडब्ल्यू से थाना प्रभारी कोनी बनाया गया है।
इसके अलावा कई निरीक्षकों को कानून व्यवस्था शाखा में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं—
निरीक्षक संजय सिंह को कोतवाली में कानून व्यवस्था
निरीक्षक उत्तम साहू को सिविल लाइन क्षेत्र में कानून व्यवस्था
निरीक्षक अवनीश पासवान को एसडीओपी कोटा कार्यालय में कानून व्यवस्था
निरीक्षक अभय सिंह बैस को सरकंडा क्षेत्र में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है
उप निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं—
उप निरीक्षक ओंकारघर दीवान को मोपका चौकी से पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप प्रभारी
उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे को सिविल लाइन से मोपका चौकी प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था में और मजबूती आएगी।
