रेप के आरोप में महिला गिरफ्तार , 27 साल की विवाहित महिला ने 16 साल के लड़के का किया रेप, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर फंसाया

बलात्कार की खबरें तो आपने आए दिन पढ़ी होगी। ऐसे में आपके दिमाग में यह सवाल कौंधता होगा कि क्या कोई महिला भी किसी पुरुष का रेप कर सकती है ?

छत्तीसगढ़ के कवर्धा कबीरधाम जिले से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक नाबालिग लड़के का रेप कर दिया । महिला 27 वर्षीय विवाहित बताई जा रही है, जिसने इंस्टाग्राम के जरिए 16 साल के लड़के को प्रेम जाल में फंसाया और खुद को एक कुंवारी लड़की की तरह पेश किया। इसके बाद उस महिला ने 2 अप्रैल को उस 16 साल के लड़के को भोरमदेव रोड स्थित भुवनेश्वरम होटल में मिलने बुलाया।

लड़का जब महिला से मिलने होटल पहुंचा तो महिला की उम्र देखकर वह हैरान रह गया और वापस लौटने लगा, लेकिन महिला उस लड़के के प्रेम में इस तरह आसक्त थी कि उसने लड़के का हाथ पड़कर उसे जबरन कमरे के अंदर खींच लिया और फिर उसके सारे कपड़े उतार कर जबरन उसके साथ यौन संबंध बनाया। लड़का मना करता रहा लेकिन महिला ने उसकी एक नहीं सुनी और उसका रेप कर डाला। उसे लगा कि लड़के को भी इस संबंध से आनंद आएगा और वह खामोश रह जाएगा लेकिन लड़का मानसिक प्रताड़ना से गुजरने लगा और उसने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में कर दी।

कोतवाली पुलिस ने हैरान करने वाले मामले में कार्रवाई करते हुए रेप के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसके खिलाफ केवल बलात्कार ही नहीं बल्कि पोक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है। यह पूरे देश में हैरान करने वाला मामला है क्योंकि आम धारणा है कि बलात्कार केवल महिलाओं का ही होता है। पुरुषों के साथ बलात्कार संभव नहीं और अगर कोई किसी पुरुष के साथ ऐसा करेगी तो स्वाभाविक रूप से पुरुष इसे स्वीकार कर लेता है और इसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज कराता। पूरे देश में ऐसे मामले गिनती के ही होंगे इसलिए यह मामला भी देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!