
शशि मिश्रा

टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित किलर शोरूम के बदमाश कर्मचारी ने अपनी दबंगई दिखाने के लिए सहकर्मी पर हमला कर उसके साथ मारपीट की है, जिसमें उसे गंभीर चोटे आई है।
तेलीपारा निवासी राहुल सोनी टेलीफोन एक्सचेंज रोड भगवान मंगलम के सामने स्थित किलर शोरूम में सेल्समैन का काम करता है, जिसके एक कर्मचारी ने गुरुवार को खुद को ही किलर मान लिया और सहकर्मी पर जानलेवा हमला कर बैठा। 2 जुलाई की दोपहर भी राहुल हर दिन की तरह लंच कर रहा था। करीब 2:10 पर उसका सहकर्मी रमजान खान उसके पास पहुंचा और बहुत ही बदतमीजी से बोला कि क्यों रे अभी तक तेरा खाना नहीं हुआ है क्या ?

राहुल ने रमजान को बोला कि जब मैनेजर रूपेंद्र रजक को इससे दिक्कत नहीं है तो उसे क्या तकलीफ है। इतना सुनते ही रमजान खान आपा खो बैठा और वह राहुल सोनी को गर्दन से पड़कर हाथ मुक्के से उसकी पिटाई करने लगा, जिससे राहुल सोनी को चेहरे, पसली और कई जगह चोट पहुंची है। शोरूम में मारपीट की घटना को देखकर मैनेजर रूपेंद्र रजक ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को रोका, जिसके बाद राहुल सोनी ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 296, 351 (3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी रमजान खान की गिरफ्तारी की खबर नहीं है और ना ही इस तरह के बदमाश कर्मचारी को कंपनी द्वारा ही हटाने की कोई जानकारी है।
