

बिलासपुर | सिटी रिपोर्टर
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में जिला सह संयोजक नियुक्त किए जाने पर बेलतरा विधानसभा के वरिष्ठ नेता ईश्वर प्रसाद यादव का सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह बेलतरा पूर्वी मंडल द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पवन कश्यप सहित तिलक राम साहू, प्रणव शर्मा, ऋषभ चतुर्वेदी, निखिल केशरवानी, सुशीला राव, रेखा सूर्यवंशी, सुनीता साहू, विजय यादव, भगवती साहू, शिवचरण साहू, शैलेश देवांगन, मोहित देवांगन, रुपाली गुप्ता, हरप्रसाद धुरी, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, महेश यादव, रघु यादव, शिवकुमार साहू, विनोद कश्यप सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर बिलासपुर संभाग प्रभारी पल्लव धर ने कहा कि पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं को उनकी कार्यक्षमता और योगदान के आधार पर समय-समय पर जिम्मेदारियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर प्रसाद यादव को यह दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और उनसे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर प्रसाद यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
