बिलासपुर में एनजीओ महागठबंधन बनाने का फैसला, कई जनहितकारी नीतियों पर हुई रायशुमारी


आज बिलासपुर के हैप्पी स्ट्रीट में सभी एनजीओ की अविस्मरणीय ऐतिहासिक महापंचायत बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय पारित साथ ही एक एनजीओ महागठबंधन बनाने का निर्णय लिया गया आज दिनांक 05/04/2026 को बिलासपुर के समस्त गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के सदस्यों ने हैप्पी स्ट्रीट में पहली बार ऐतिहासिक बैठक का आयोजन करते हुए विभिन्न हितकारी निर्णय लेकर उसे अमल में लाने हेतु महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें एक समूह का निर्माण कर सभी गैर सरकारी संगठनों की सेवाएं को शामिल करना है, प्रस्ताव निम्नानुसार हैं:-

  1. आम जनता के लिए एक ऐप का शुभारंभ जिसमें सभी आम जनताओं के लिए सभी गैर सरकारी संगठनों की सुविधाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक मंच होगा, साथ ही गैर सरकारी संगठनों के लिए भी एक मंच होगा।
  2. खाता बनाना और खाते के रखरखाव के लिए एक निकाय स्थापित करना।
  3. गैर सरकारी संगठन के लिए बुनियादी सुविधाओं का होना।
  4. सभी गैर सरकारी संगठनों के पूरे वर्ष के कार्यों और गतिविधियों के बारे में एक संपूर्ण रिपोर्ट तैयार करना।
  5. नियमित बैठक के लिए उन्हें किन-किन सुविधाओं, धन और जनशक्ति की आवश्यकता होगी इस पर निर्णय।
  6. बिलासपुर क्षेत्र स्तर पर गैर सरकारी संगठनों के संगठनों के लिए अभियान, गैर सरकारी संगठनों की सेवाओं को बढ़ावा देने, धन जुटाने और अन्य अभियानों के लिए।
  7. एकत्रित धनराशि के माध्यम से पूरे वर्ष प्रत्येक एनजीओ कार्यक्रम की सहायता करना।
  8. सभी गैर सरकारी संगठनों और आम जनता के लिए सबसे बड़ा मंच बनाना और उसके लिए टीवी, रेडियो, समाचार पत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमोशन करना।
    आदि महत्वपूर्ण उपरोक्त निर्णय लिए गये। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में पूरे गैर सरकारी संगठनों के जो प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे उनमें प्रमुख रूप से कमल छाबड़ा, चंचल सलूजा ,गौरव(उत्कर्ष )शुक्ला नवीन ठाकुर ,नीरू बिष्ट ,सोनिया साहू, अरुणिमा मिश्रा, प्रतिज्ञा सिंह, नीरज गेमनानी ,कमल छाबड़ा, अभिषेक ठाकुर, विपुल शर्मा, शेख अब्दुल मन्नान,शेख सुल्तान खान, राघव साहू, गोविंद राय,अभय दुबे, रितेश शर्मा शशि मिश्रा दीपा यादव शामिल थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!