महानदी घाट पर रेत माफियाओं पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त,जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने करही घाट में दी दबिश


जांजगीर-चांपा | शशि मिश्रा
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस और सक्ती जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई महानदी के करही घाट में की गई, जहां लंबे समय से अवैध रेत कारोबार की शिकायत मिल रही थी।
पुलिस के अनुसार ग्राम करही, तहसील हसौद (जिला सक्ती) अंतर्गत महानदी घाट में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन कर सीमावर्ती क्षेत्रों में परिवहन किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल की रात संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और अवैध भंडारण एवं परिवहन में लगे 5 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में चलाया गया।
कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती कावेरी मरकाम, तहसीलदार हसौद गरिमा मनहर अनंत सहित राजस्व विभाग का अमला और थाना बिर्रा थाना की टीम शामिल रही। थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!