

जांजगीर-चांपा | शशि मिश्रा
जांजगीर-चांपा। बलौदा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और POCSO Act 2012 की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश कुमार कुर्रे, निवासी परसाभांठा, ने नाबालिग बालिका को अकेला पाकर गलत नियत से उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उप निरीक्षक रामदुलार साहू सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
