नाबालिग किशोरी को भगाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले युवक को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूनुस मेमन

नाबालिग लड़की को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की उम्र भी मात्र 19 वर्ष है।
1 अप्रैल को रतनपुर थाना क्षेत्र की नाबालिग किशोरी अचानक कहीं गायब हो गई ।परिजनों ने उसे खूब ढूंढा। नहीं मिली तो गुमशुदी और संभावित अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई । मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसकी निकटता रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी निवासी विकास कुमार मन्दरिया से था। पुलिस ने विकास की तलाश शुरू की तो उसके पास से नाबालिग किशोरी बरामद हुई, जिसने पूछताछ में बताया कि विकास उसे अपने साथ जबरदस्ती भगाकर ले गया था और लगातार शारीरिक संबंध भी बना रहा था। इसके बाद पुलिस ने अपहरण, बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विकास मंदरिया उर्फ भवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!