सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख से अधिक का सामान जब्त


बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल और चारपहिया वाहन समेत करीब 45.84 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह लोगजनता कंस्ट्रक्शन आफिस ,स्मार्ट रोड नेहरू नगर में दांव लगा रहे थे।


पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹84,400 नगद, 13 मोबाइल फोन और 4 लग्जरी चारपहिया वाहन बरामद किए गए। जब्त वाहनों में क्रेटा, ग्लैंजा, बीएमडब्ल्यू एक्स1 और थार शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय, सागर मंगेशकर, नितेश चंद शर्मा, दुर्गेश सारथी, अखिलेश त्रिवेदी, अमन धर, आशीष खूंटे, रोशन सोनी और सृजन शर्मा शामिल हैं, जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!