मिरर छत्तीसगढ़ की कथित पत्रकार सोमा देवांगन के फिर बिगड़े बोल से मचा बवाल, मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की मांग


छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की मर्यादाओं को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। “मिरर छत्तीसगढ़” की एंकर सोमा देवांगन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर विरोध तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद समाज के विभिन्न वर्गों में नाराजगी देखी जा रही है।


सोमा देवांगन ने एक हालिया घटना को लेकर मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसे कई लोगों ने पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। उनके ऊपर पहले भी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग के आरोप लगते रहे हैं, जिसमें उन्हें एक राजनीतिक दल विशेष के समर्थन में काम करने वाला बताया गया है।
इसी मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता करण गोयल और उनके साथियों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल को ज्ञापन सौंपकर मिरर छत्तीसगढ़ और सोमा देवांगन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि लोकतंत्र में असहमति और आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
इस पूरे मामले ने एक बार फिर पत्रकारिता की निष्पक्षता और जिम्मेदारी पर बहस को हवा दे दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!