शराब पीकर मोटरसाइकिल चला रहा युवक हुआ हादसे का शिकार, गई जान

शशि मिश्रा

बिलासपुर। शहर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने फिर “ड्रिंक एंड ड्राइव” के खतरनाक सच को सामने ला दिया। मिनोचा कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मृतक के नशे में होने की प्राथमिक जानकारी है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


मृतक की पहचान उमेश राव ठाकरे (32 वर्ष), पिता धर्मेंद्र राव ठाकरे बहतराई निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक बाइक चला रहा था और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में युवक के शराब के नशे में होने की जानकारी है
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

छत्तीसगढ़ पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, हर साल सड़क हादसों में एक बड़ा हिस्सा शराब पीकर वाहन चलाने से जुड़ा होता है
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध
ब्लड अल्कोहल लिमिट 30 mg/100 ml से अधिक होने पर कार्रवाई
जुर्माना, लाइसेंस निलंबन और जेल तक का प्रावधान
शहरी क्षेत्रों में रात के समय सबसे ज्यादा मामले दर्ज

हादसों के पीछे प्रमुख कारण

नशे की स्थिति में प्रतिक्रिया समय धीमा होना
तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण में कमी
हेलमेट/सुरक्षा उपायों की अनदेखी
रात के समय विजिबिलिटी कम होना
पुलिस की अपील “ड्रिंक एंड ड्राइव की घटनाएं लगातार जानलेवा साबित हो रही हैं। वाहन चलाते समय सावधानी और जिम्मेदारी जरूरी है, क्योंकि एक छोटी लापरवाही पूरे परिवार को प्रभावित कर सकती है।”
स्थानीय स्तर पर कार्रवाई
शहर में लगातार चेकिंग अभियान
नाइट पेट्रोलिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
संवेदनशील चौक-चौराहों पर निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!