

बिलासपुर में 2 दिन पहले पटरी किनारे मिली लड़की की लाश की गुत्थी सुलझ गई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला। 14 साल की नाबालिग खैरागढ़ की रहने वाली थी, जिसका डोंगरगढ़ के रहने वाले मोहन वर्मा के साथ अफेयर था। 28 मार्च को वह घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी। दोनों वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा जा रहे थे । इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई । गुस्से में मोहन ने लड़की को धक्का दे दिया। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें से एक नाबालिग है 14 साल की लड़की अपने मामा की शादी में खैरागढ़ गई थी। 28 मार्च की रात से वह लापता थी। परिजनों ने खूब खोजबीन किया और 29 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । जिस थाने में शिकायत हुई है वहां आरोपी का परिचित भी पदस्थ है। जांच में सामने आया कि लड़की मोहन वर्मा के साथ घर से निकली है। उसके साथ दो अन्य युवक भी है। चारों खैरागढ़ से निकलकर डोंगरगढ़ पहुंचे, फिर वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा के लिए रवाना हुए । इसी दौरान विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। इस पूरे मामले की जांच खैरागढ़ पुलिस कर रही है , जिसने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल 29 मार्च को मस्तूरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम किसान परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है। पुलिस ने इसका पंचनामा किया, साथ ही लड़की का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया , जिससे जानकारी हुई कि खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले की रहने वाली नाबालिग लड़की लापता थी और उसका किसी ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में लड़की के बॉयफ्रेंड मोहन वर्मा, हरीश वर्मा और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है । पता चला की देवीका तीनों के साथ डोंगड़गढ़ से वैनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर कोरबा के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन रविवार सुबह कोरबा पहुंचने वाली थी। इसी दौरान मोहन और देविका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो धक्का मुक्की तक जा पहुंचा। मोहन ने देविका को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई । देवीका आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी और अपने परिवार की चार बहनों में से एक थी। उसके पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाई स्कूल में स्वीपर के पद पर कार्यरत है जबकि माता आंगनवाड़ी में रसोईया है। पुलिस इस पूरे मामले का जल्द ही खुलासा करेगी।
