नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का स्वागत करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नक्सली मुक्ति के लिए दिए गए बलिदान के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ नक्सल-मुक्त होने की ओर अग्रसर है इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण द्वारा मोपका स्थित शहीद दीपक उपाध्याय चौक में दीप प्रज्ज्वलित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकत्र होकर देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नक्सल-मुक्त होना प्रदेश के विकास, शांति और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपलब्धि हमारे सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान का परिणाम है। आज का यह आयोजन उन सभी वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का एक छोटा सा प्रयास है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।


भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन हमेशा राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।हमारा छत्तीसगढ़ अब नक्सल मुक्त हो गया है इस दिन के लिए सैकड़ों जवानों ने अपनी शहादत दी है हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर शहीद दीपक उपाध्याय जी के पिता केशव उपाध्याय एवं उनके परिवारजन,विधायक सुशांत शुक्ला,भाजपा जिला मंत्री प्रणव शर्मा,राजेंद्र अग्रहरी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी,महामंत्री तुषार चंद्राकर,अंकुर सिंह,पवन कश्यप,रत्नाकर श्रीवास,शैलेश गोरख,रेखा सूर्यवंशी,ललित यादव,जय वाधवानी,हरिप्रसाद धुरी,अभिषेक साव,शरद खैरवार,रितेश कलवानी,यश गौरहा,प्रवीण यादव,शिवराज साहू,संदीप जायसवाल,वैभव तंबोली,अजय रजक,रूपेश चौबे, करण सिंह,सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!