जेब में मौजूद मोबाइल के फटने से युवक हुआ घायल

शशि मिश्रा

बिलासपुर। सेंट्रल लाइब्रेरी के पास दोस्तों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे एक युवक के जेब में रखा मोबाइल जलकर फट गया, जिससे युवक का हाथ व पैर जल गया है। प्राथमिक इलाज के बाद युवक की छुट्टी कर दी गई है।

शनिवार को रामेश्वर कश्यप नामक युवक दोस्तों के साथ सरकण्डा सेंट्रल लाइब्रेरी के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान रामेश्वर के जेब में रखा मोबाइल से धुंआ निकलने लगा और वह फट गया। मोबाइल निकालने के दौरान उनका हाथ व पैर जल गया है। आनन फानन में दोस्तों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए

सिम्स ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताया जाता है स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम आयन बैटरियां कभी कभी अधिक गर्म होने या क्षतिग्रस्त होने पर ब्लास्ट कर सकती है। सस्ते व अनधिकृत चार्जर का उपयोग करने से ऐसे हादसा हो सकता है। ऐसी स्थिति अधिक गर्मी पड़ने से होती है इसलिए गर्मी के इस मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!