
शशि मिश्रा
बिलासपुर। पुलिस ने कुदूदण्ड शिव चौक नदी रोड में हथियार लहराकर दहशतगर्दी मचाते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कुदूदण्ड शिव चौक नदी रोड में एक युवक धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कुदूदण्ड निवासी हिमांशु ठाकुर पिता सुरेश सिंह ठाकुर 25 साल को पकड़कर लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है।
