छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर भाजयुमो नेताओं की प्रतिक्रिया: “संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ता प्रदेश”


रायपुर/बिलासपुर, 24 फरवरी 2026।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत किए जाने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने इसे विकासोन्मुख और सर्वसमावेशी बजट बताया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पेश इस बजट को प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

रौशन सिंह: सर्वहारा और आमजन को विशेष प्राथमिकता

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन सिंह ने कहा कि यह बजट युवा, किसान, सर्वहारा समाज और आम जनता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रस्तुत यह बजट प्रदेश को विकासशील से विकसित राज्य बनाने के संकल्प को साकार करेगा।
रौशन सिंह के अनुसार, बजट की विभिन्न घोषणाओं से मध्यम वर्ग सहित करोड़ों नागरिक लाभान्वित होंगे और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

सन्नी केसरी: “संकल्प” बजट से समग्र विकास

भाजयुमो प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी ने ₹1.72 लाख करोड़ के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राज्य के समग्र, संतुलित एवं समावेशी विकास का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान, सिंचाई विस्तार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की योजना सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु “रानी दुर्गावती योजना”, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, एजुकेशन सिटी की परिकल्पना और औद्योगिक पार्कों के विस्तार को प्रदेश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। केसरी ने कहा कि यह बजट “अंत्योदय से आत्मनिर्भरता” की दिशा में स्पष्ट विजन प्रस्तुत करता है।

महर्षि बाजपेयी: बिलासपुर को मिली नई सौगातें

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बजट को “विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि बजट में बिलासपुर को विशेष सौगातें मिली हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट को वायु योजना से जोड़ने का प्रावधान किया गया है, जिससे नई उड़ानों की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ आईटी, नए फोरलेन फ्लाईओवर, एजुकेशन हब और अधोसंरचना विकास की योजनाओं से बिलासपुर शहर आने वाले वर्षों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

भाजयुमो नेताओं ने बजट को जनकल्याणकारी, विकासोन्मुख और दूरदर्शी बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को बधाई दी। नेताओं का कहना है कि यह बजट “संकल्प से सिद्धि” की थीम पर आधारित होकर छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!