
शशि मिश्रा
बिलासपुर। महिला थाने में शिकायत करने से आक्रोशित पति ने महिला थाना के पास पत्नी के साथ मारपीट कर नुकीली वस्तु से हमला कर जख्मी कर दिया है।
पुलिस ने हमलावर पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, मुंगेली संगवाकापा निवासी कामिनी कोशले ने रिपोर्ट लिखाई। पिछले कुछ दिनों से वे बहन की बेटी पायल के घर कुदूदण्ड में रह रही हैं। घरेलू व छोटी छोटी बात को लेकर पति राकेश कोसले के द्वारा परेशान करने पर वे बहन की बेटी पायल के साथ महिला थाना महिला परामर्श केंद्र में पति के खिलाफ शिकायत करने गई थीं। शिकायत करने के बाद महिला थाना से थोड़ा आगे गईं तो उनका पति राकेश कोसले आया और मेरे खिलाफ शिकायत करने आई है कहकर सरेराह गाली गलौज करने लगा। मना करने पर उसने उनका मुंह दबा दिया, नुकीली वस्तु से गले में कई बार हमला किया बीच बचाव के दौरान हाथ की उगली में भी चोट आई है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर हमलावर पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 118, 1, 296, 296, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
