अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 28 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा, 18 मार्च 2026।
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी दुर्गेश कुमार देवांगन (उम्र 34 वर्ष), निवासी धनवारपारा बम्हनीन थाना अकलतरा के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं महिला आरोपी कौशिल्या तेंदुलकर (उम्र 40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16 नायकटांड़ अकलतरा के पास से 22 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 5600 रुपये आंकी गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर तथा आरक्षक राजू भारद्वाज की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!