

बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर अमरजीत सिंह दुआ ने प्रदेश संगठन का आभार जताया और राजधानी में पूर्व मंत्री तथा विधायक अमर अग्रवाल से मुलाकात कर उनका आभार जताया। प्रदेश भाजपा में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर आज रायपुर में अमरजीत सिंह दुआ ने विधायक अमर अग्रवाल के निवास में मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया,उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश भाजपा में संगठन की मजबूती के लिए सभी मिलकर काम करें। और बिलासपुर जिले मेंभी बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए अमरजीत सिंह दुआ को दिशा निर्देश दिए हैं। श्री दुआ ने आश्वस्त किया है कि जिस तरीके से पूर्व में हुए संगठनमें विधायक अमर अग्रवाल के निर्देश पर काम कर रहे हैं उसी तरह आने वाले समय में भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और संगठन के पदाधिकारी के साथ मिलकर काम करेंगे। आने वाले समय में भाजपा की सदस्यता अभियान तथा एक बार फिर भाजपा को एक बड़ा राजनीतिक दल, तथा भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सब संकल्पित हैं।

इससे पहले अमरजीत सिंह दुआ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह से भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्राप्त नई जिम्मेदारियो का पूरे निष्ठा पूर्वक निर्वहन की बात कही।
