मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धि पर विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की तीन दिवसीय प्रदर्शनी


बिलासपुर, 17 जून।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलता पूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण द्वारा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” थीम पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों में हुए जनकल्याणकारी कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पुरे होने पर देशभर में विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें जनसंपर्क अभियान जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, क़ृषि कार्यशाला, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल किये गए हैं इस तारतम्य
केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगा कर आमजनों तक पहुंचाने की योजना है अतः जिला भाजपा बिलासपुर द्वारा राघवेंद्र राव सभा भवन, बिलासपुर में 18, 19 एवं 20 जून को तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन 18 जून, गुरुवार को शाम 5:00 बजे किया जाएगा। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय सहित विभिन्न समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ने जिले के नागरिकों से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!