बिलासपुर कराटे अकादमी ने स्मृति वन में मनाया विश्व कराते दिवस

कराटे एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कराते संघ परिवार के पदाधिकारीओ के द्वारा अपने-अपने प्रशिक्षण स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील चंद्र सर एवं महासचिव श्री अविनाश शेट्टी जी के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 जून को विश्व करते दिवस का आयोजन स्मृति वन उद्यान राजकिशोर नगर में आयोजित किया गया । इस अवसर पर बच्चों को कराते का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। इसी तारतम्य में बिलासपुर कराटे एकेडमी के अध्यक्ष श्री ठाकुर कर्ण सिंह एवं महिला प्रशिक्षिका एवं सचिव शिवानी बुधौलिया द्वारा लगभग 50 बच्चों को कराते की बारीकियों से अवगत कराया गया ।इस अवसर पर प्रशिक्षण ठाकुर कर्ण सिंह शिवानी बुधौलिया प्रतीक सोनी, दिलदार सिंह टंडन,अनिल यादव,कल्याण सिंह, पूनम चंद कौशिक, प्रिया यादव,इशिका नेताम, इक्छा नेताम,आराध्या टंडन,आरव टंडन,सहज अरोरा,वैष्णवी कौशिक,माही सिंह,भारती कश्यप, कामाख्या सिंह,अंशिका यादव,अनुराग,राम्या पासवान योगेश शिवदासानी, वर्षा श्रीवास,शिल्पी बुधौलिया एवं ओजस,सोमेशु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!