मोपका क्षेत्र में नल की टोटी चोरी कर भागा चोर

शशि मिश्रा

बिलासपुर। मोपका क्षेत्र में चोर लोगों के घर के सामने से नल की टोटी चोरी कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरकण्डा पुलिस के अनुसार, विवेकानंद नगर मोपका निवासी एसईसीएल रिटायर्ड कर्मी ओमप्रकाश धिलहरे ने रिपोर्ट लिखाई। 14 मार्च की शाम 7.20 बजे उनके साढू पुन्नी लाल टण्डन के पड़ोसी चंदू साहू ने उन्हें फोनकर सूचना दी कि उनके घर के अंदर से तोड़फोड़ की आवाज आ रही है। उनके घर में काफी समय से ताला बंद है। वे टार्च लेकर अपने साढू के घर विवेकानंदनगर फेस 2 गए तो चंदू साहू व अन्य दो व्यक्ति मिले। टार्च जलाकर अंदर गए तो एक गंजा व्यक्ति बोरी में सामान रखकर अंधेरे का फायदा उठाकर उनके सामने से भाग गया। अंदर जाकर देखे तो 10 नग नल की टोटी चोरी हो गई थी। पुलिस ने श्री धिलहरे की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि एक दिन पहले 5 नकाबपोश चोरो ने तीन सूने मकान का दरवाजा फाड़ कर लाखों का सामान चोरी कर लिया था। बताया जाता है पेशेवर बाहरी गिरोह के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस चोरों को पकड़ पाने में नाकाब साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!