
शशि मिश्रा

बिलासपुर। महिला से अनाचार करने के मामले में फरार आरोपी पार्षद पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सकरी थाना के एएसआई सुरेन्द्र तिवारी ने बताया, क्षेत्र की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट लिखाई थी। 25 जनवरी 2026 को उसलापुर सांई नगर पार्षदपति राजेन्द्र सूर्यवंशी उर्फ रिंकू पिता राजेश सूर्यवंशी 33 साल उनके घर घुसकर में घुसकर मारपीट करते हुए जोर जबरदस्ती कर अनाचार किया। उसके बाद घटना के संबंध में किसी को बताने पर पति व बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस अपराध कायम कर आरोपी के पतासाजी में लगी हुई थी। 16 मार्च को पुलिस ने उसलापुर क्षेत्र से फरार आरोपी पार्षदपति राजेन्द्र सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।
