
बिलासपुर। तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी सवार मां बेटी को टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। तोरवा पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाली आशा स्वाती केरकेट्टा पिता सुनील कुमार केरकेट्टा 15 मार्च की सुबह स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीएल, 4110 में अपनी मां मुक्ती केरकेट्टा को बैठाकर चर्च जा रही थी। सुबह 8 बजे बंगाली स्कूल चौक में बुधवारी बाजार की ओर से आ रहे कार क्रमांक ईव्ही, एमजी विन्सोर के चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दिया। हादसे में मां बेटी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां को इलाज के लिए रेलवे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आशा स्वाती की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 ए, 281 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
