
मिनीमाता नगर जरहाभाठा में पंप जल जाने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इसके चलते वार्ड वासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। हालांकि पानी की सप्लाई कर दी गई थी, जिससे लोगों को निस्तारी के लिए पानी की दिक्कत नहीं हुई।
शहर के बीच स्थित मिनीमाता नगर जरहाभाठा में बीते दिनों टैंकर से की गई पानी की सप्लाई ने भीषण जलसंकट की ओर इशारा कर दिया है। अभी मार्च के महीने में हालत ऐसी है तो अप्रैल-मई में क्या स्थिति होगी? पंप चालू ही नहीं हो पाने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो सकी थी, जिससे वार्ड के लोगों में पानी को लेकर चिंता होने लगी। इस दौरान सूचना मिलने पर नगर निगम द्वारा तत्काल टैंकर रवाना किया गया। नगर निगम की ओर से निस्तारी के लिए भेजे गए टैंकर को देखते ही वार्डवासियों में पहले पानी भरने को लेकर होड़ सी मच गई थी, हालांकि नगर निगम प्रशासन ने शहर के भीतर पानी को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होने की बात कही है।
